फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे वापसी तक किसान करेंगे आंदोलन, बझैड़ा में होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे वापसी तक किसान करेंगे आंदोलन, बझैड़ा में होगी पंचायत
विज्ञापन

धौलाना । रिलायंस पावर प्रोजेक्ट मामले में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस न लिए जाने पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया है। शुक्रवार को बझैड़ा खुर्द में हुई बैठक में किसानों ने 21 को महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इसमें सात गांवों के किसान भाग लेंगे। जब तक मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बझैड़ा खुर्द गांव में हुई बैठक में महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने कहा है दो फरवरी को किसानों ने तहसील का घेराव करने की घोषणा की थी। किसानों की घोषणा से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। तत्कालीन डीएम अदिति सिंह ने एसडीएम धौलाना अरविंद कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने किसानों को समझाकर आठ दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। लेकिन समय बीत चुका है, अभी तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। 20 फरवरी तक रिलायंस पावर परियोजना द्वारा अधिकृत की गई भूमि से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 21 फरवरी को सातों गांवों की महापंचायत बुलाई गई है। इसके लिए गांव गांव किसानों की नुक्कड़ बैठक की जाएगी। बैठक में समिति के प्रवक्ता राकेश सिसौदिया, सतपाल राघव, विजय पाल सिंह, संजय राणा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, बबलू सिंह, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश, डॉ. रामकुमार कश्यप, जीतू प्रेमपाल आदि रहे। बैठक का संचालन समिति सचिव डॉ. युद्धिष्ठिर सिसौदिया ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें