साले ने जीजा के साथ की मारपीट
पिलखुवा। पति-पत्नी में हुए विवाद के चलते जीजा व साले में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी अनिल कुमार रिलायंस रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता हैं। अनिल की बुलंदशहर के गांव शाहपुर कला में ससुराल हैं। आरोप है कि सोमवार किसी बात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसकी सूचना महिला ने फोन द्वारा अपने भाई अनुप को दी। जीजा द्वारा बहन की पिटाई किए जाने की सूचना पर वह देर शाम गालंद पहुंच गया। आरोप है कि फैक्टरी से सोमवार देर शाम घर जा रहे अनिल के साथ उसके साले ने मारपीट की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों साले-जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दोनों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया हैं।