फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। लूट की योजना बनाते पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान की घेराबंदी कर स्थानीय मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी समीर तथा राहिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरोह का सरगना शिवाजी नगर निवासी सुहैल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने लूट की योजना बनाने का अपराध स्वीकार किया हैं। पुलिस तलाशी में आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक और चाकू बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें