बाइक फिसलने से दो छात्र घायल
गढ़मुक्तेश्वर। बाइक फिसलने से हापुड़ जा रहे एनसीसी के दो छात्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सिंभावली निवासी प्रशांत और बादल सिंभावली स्थित दो कॉलेजों में पढ़ते हैं। जो पिलखुवा में आयोजित दिन दिवसीय एनसीसी कैंप में भाग लेने के लिए सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे थे। हापुड़ बाइपास के निकट अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना में बादल गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं छात्रों के परिजनों और अभिभावकों ने एनसीसी कैंप में कॉलेज प्रबंधन द्वारा वाहन उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की है। संवाद