आईडी हैक कर इंजीनियर के खाता से उड़ाए दो लाख
पिलखुवा। जिले में साइबर ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक महिला इंजीनियर की मेल आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उसके खाते से दो लाख हजार की नकदी निकाल ली। शातिरों ने पहले मैल आईडी को हैक किया, उसके बाद आईडी पर आए ओटीपी नंबर से नकदी निकाली गई। वहीं आधा घंटे के अंदर सात बार निकासी की गई। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस जांच करने में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के शैलेष फार्म कॉलोनी निवासी रुबिना एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह से एक बजे के बीच लगातार सात बार उसके मोबाइल फोन पर मेसेज आए जिसके बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से दो लाख दस हजार चार सौ पचास रुपये निकाल लिए गए हैं। यह मेसेज देखकर वह घबरा गई तथा आनन फानन में बैंक में संपर्क किया और टोल फ्री नंबर पर जानकारी देकर अपना बैंक खाता बंद कराया। पीड़िता ने बताया कि अपराधियों द्वारा साइबर क्राइम के माध्यम से उनकी मेल आईडी को हैक किया गया। आईडी पर आए ओटीपी नंबर के माध्यम से उसके खाते से यह धनराशि निकाली गई। को देकर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पहले भी हो चुकी है साइबर ठगी
पिलखुवा क्षेत्र में साइबर ठगी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले प्रकाश में आते रहे हैं। जनवरी माह में एक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्या के खाते से लगभग 45 हजार और एक दवा कंपनी के एजेंट के खाता से 35 हजार रुपये निकाले गए। लेकिन अभी तक भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।