फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जनजागरण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जनजागरण रैली
विज्ञापन

पिलखुवा। भारतीय जनता पार्टी एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राम मंदिर का निर्माण को धन एकत्र करने के लिए शहर व गांवों में जनजागरण रैली निकाली। रैली का शुभारंभ रेलवे रोड से पूर्व विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को 15 से 22 जनवरी तक मंदिर निर्माण को धन एकत्र करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि भगवान राम देश के 130 करोड़ वासियों के पूर्वज हैं। जो हमारे मर्यादा के पुरुषोत्तम है। उनके मंदिर बनने की प्रसन्नता समस्त हिंदुस्तान में है। देश की सबसे बड़ी अदालत के निर्णय के बाद इसका कहीं विरोध नहीं है। सभी ने निर्णय को स्वीकार किया गया है। रैली शहरी इलाके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के गांव खेड़ा, सिखेड़ा, अचपलगढ़ी, डूहरी, अनवरपुर, पबला, जटपुरा, परतापुर आदि क्षेत्र में होते हुए मोहल्ला गढ़ी में जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने रामभक्तों का स्वागत भकया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री पवन तोमर, ब्रहमगिरि महाराज, अतुल प्रधान, अन्नू, संदीप, कमल, अमित प्रधान, धर्मवीर, प्रवेश तोमर, मनोज नामदेव, संजय तिवारी, अमित शर्मा, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें