फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली के लिए भाकियू हाईकमान से मिले कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली के लिए भाकियू हाईकमान से मिले कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में किसान अब दिल्ली में ट्रैक्टर रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं। सोमवार को हापुड़ के कार्यकर्ता भाकियू हाईकमान से मिले और रैली की तैयारियों से अवगत कराया।
भाकियू के मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का कार्य किया जा रहा है। किसान फसलों के एमएसपी को लेकर कानून बनाने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन सरकार इस मांग को इसलिए नहीं मान रही, क्योंकि यह कानून बनने से किसान को उसकी फसल को मुनासिब दाम मिल जाएगा। सरकार द्वारा आंदोलन कर रहे किसानों पर गलत टिप्पणी की जा रही है।
विज्ञापन

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार भले ही उनकी मांग नहीं मान रही है। फिर भी किसान पीछे नहीं हटेंगे, जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप राठी, प्रदीप तेवतिया, गौरव, राहुल, धर्मवीर त्यागी, सचिन त्यागी, अमित त्यागी, सुशील त्यागी, राजकुमार त्यागी, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें