राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
पिलखुवा। राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की प्रात: करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान गालंद कट सर्विस रोड से लूटपाट करने के उद्देश्य से खड़े गांव गालन्द निवासी डब्बन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहगीरों को अकेला देखकर हथियारों के बल लूटपाट करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है तथा अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।