कंपनी में सिगरेट चोरी करने के आरोप में सुपरवाइजर व गार्ड गिरफ्तार
पिलखुवा। पुलिस ने सिगरेट कंपनी गार्ड और सुपरवाइजर को कंपनी में सिगरेट चोरी करने के आरोप में जेल भेजा हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कंपनी से चारी की गई लाखों रुपये की सिगरेट बरामद की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रिलायंस रोड पर एक सिगरेट कंपनी स्थित हैं। प्रबंधक अभय झा ने कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये कीमत की सिगरेट चोरी होने के संबंध में बृहस्पतिवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हिंडालपुर कट के पास से उक्त कंपनी के सुपरवाइजर गांव गालंद निवासी सागर और गार्ड नीटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गार्ड और सुपरवाइजर के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की आठ सौ सिगरेट की डिब्बियां और एक चाकू बरामद किया हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कंपनी में ड्यूटी पर रहते हुए गोदाम से सिगरेट की पेटी चोरी करने का अपराध स्वीकार किया हैं।