26 लाख रुपये के गबन में दोषियों से होगी रिकवरी
पिलखुवा। मोहल्ला सद्दीकपुरा में कागजों में सड़क का निर्माण कर लगभग 26 लाख रुपये का गबन करने के मामले में पालिकाध्यक्ष ने दोषियों से रिकवरी के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने मोहल्ला सद्दीकपुरा में लगभग 120 मीटर की सड़क को कागजों में बनी दर्शा कर लगभग 26 लाख रुपये का भुगतान कर गबन का मामला सामने आया था। मोहल्ले के लोगों की शिकायत मिलने पर मौैके पर जाकर निरीक्षण किया तो इस मामले का खुलासा हुआ था। संबंधित ठेकेदार व निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व उनसे रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोषियों की किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं
पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि वह किसी निजी कार्य से अवकाश पर चल रहे थे। अवकाश पर रहने के वक्त मामला संज्ञान में आया था। कार्यालय पहुंचकर दोषी कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।