फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से नीचे उतरा इंजन, बड़ा हादसा होते बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी से नीचे उतरा इंजन, बड़ा हादसा होते बचा
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा में रेलवे स्टेशन और पबला रेलवे फाटक के बीच एक इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इस दौरान बड़ा हादसा होते बच गया। अगर मुख्य पटरी पर इंजन पटरी से उतरता तो कई ट्रेन प्रभावित हो सकती थीं। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों द्वारा इंजन को पटरी पर वापस खड़ा किया गया। इधर इंजन के पटरी से उतरने की घटना की जांच के लिए अधिकारियों की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है।
दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात चालक एक इंजन को लेकर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहा था। पिलखुवा रेलवे स्टेशन और पबला रेलवे फाटक के बीच चालक उक्त इंजन को अतिरिक्त रेल पटरी पर खड़ा कर रहा था। इस दौरान अतिरिक्त लाइन पर पहुंचते ही इंजन पटरी से नीचे उतर गया। चालक ने तुरंत मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने ट्रैक की मरम्मत व इंजन को पटरी पर वापस खड़ा करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों द्वारा इंजन को पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के प्रबंधक तरुण प्रकाश का कहना है कि इंजन अतिरिक्त लाइन पर पटरी से उतरा था। इसी के चलते कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित समयानुसार हुआ है। इंजन के पटरी से उतरने की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल लोग मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें