फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया तथा पिटाई करने के बाद थाने ले जाकर पुलिस को सौपा दिया। वहीं बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा हैं। बुधवार को उक्त व्यक्ति की लगभग चार साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक मासूम को दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक भूसे के कमरा में ले गया जहां उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के चंगुल से मासूम को छुड़ाया तथा उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पहले भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका हैं। आरोप है कि वह शातिर किस्म का अपराधी है, आए दिन शराब पीकर ग्रामीणों से झगड़ा करता रहता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही वह दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पाकर बाहर आया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें