फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पावर प्रोजेक्ट अधिग्रहित जमीन का मामला गरमाया- - ऊर्जा विभाग के नाम जमीन का इकरारनामा करने एवं कराने वालों के खिलाफ रि

विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस पावर प्रोजेक्ट की जमीन का एग्रीमेंट कराने में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। किसानों को गुमराह कर रिलायंस पावर प्रोजेक्ट की जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम कराने के मामले में पिलखुवा पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा भूमाफियाओं पर मामले में बड़ा खेल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन के आदेश पर धौलाना तहसील के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि धौलाना तहसील पर तैनात राजस्व निरीक्षक होराम सिंह एवं गांव बहरमंदपुर के लेखपाल ने संयुक्त तहरीर देकर रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के नाम दर्ज जमीन का एग्रीमेंट कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया है कि गांव बहरमंदपुर के राजस्व अभिलेखों में जो जमीन रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के नाम दर्ज है, उस जमीन का कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से इकरारनामा करा लिया गया हैं। इसमें खसरा नंबर 0.051 हेक्टेयर को गांव देहरा निवासी सुरेंद्र कुमार द्वारा उक्त जमीन का इकरारनामा देहरा निवासी गुलफाम को कर दिया, खसरा संख्या 215, रकबा 0.0060 हेक्टेयर जमीन का गांव देहरा निवासी रामसरन सिंह ने देहरा निवासी गुलफाम के नाम पंजीकृत इकरारनामा कर दिया, खसरा संख्या 363 रकबा 0.038 हेक्टेयर खसरा संख्या 365 रकबा 0.031 हेक्टेयर को देहरा निवासी अमन, प्रिंस, कांता देवी एवं राजकुमार द्वारा गांव गालंद निवासी अनूप तोमर के नाम पंजीकृत इकरारनामा कर दिया गया। खसरा संख्या 190 रकबा 0.0404 हेक्टेयर भूमि को देहरा निवासी राजू एवं कमल द्वारा गाजियाबाद के कविनगर निवासी सचिन गोयल के नाम इकरारनामा किया गया। किसानों द्वारा एग्रीमेंट की गई उक्त सारी जमीन अभिलेखों में रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के नाम खतौनी में दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की तहरीर पर सरकारी जमीन का इकरारनामा करने एवं कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करेगी। भूमाफि याओं के इस खेल का गत दिनों पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा खुलासा किया गया था। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पूर्व सांसद व धौलाना-गाजियाबाद से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी बयानबाजी में आमने सामने आ गए थे। हालांकि मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन खरीदने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई
- पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर का कहना है कि किसान भोले है, प्रशासन द्वारा अभी तो ऊर्जा विभाग की जमीन का इकरारनामा करने एवं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिलायंस पावर प्रोजेक्ट वाली जमीन को खरीदने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ और कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जनता के बीच आकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें