फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल
विज्ञापन

- पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन ने दिए जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता द्वारा मोबाइल पर पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल होने से निगम में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एक्सईएन ने जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर 47 सैकेंड का एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। आरोप है कि पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव के ईंट भट्ठे पर विद्युत निगम के जेई ने छापा मारा था। बिजली चोरी के आरोप में फंसे भट्ठा संचालक को बचाने की एवज में 80 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। लेकिन लाइनमैन द्वारा 55 हजार रुपये में बात तय करके जेई को केवल 50 हजार रुपये बताए गए। जानकारी के अनसार लाइनमैन व जेई के बीच हुई वार्ता में 50 हजार रुपये देने तय हुए। जेई व लाइनमैन के बीच हुई बातचीत की ऑडियो वायरल होने से निगम में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि ऑडियो का प्रकरण उनके संज्ञान में है। वायरल ऑडियो की जांच एसडीएम धौलाना से कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जांच में ऑडियो पिलखुवा डिवीजन के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की प्रतीत नहीं होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें