फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस- पिलखुवा के तीन संदिग्धों के सेंपल जांच को दिल्ली भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस : पिलखुवा में मिले तीन संदिग्ध, जांच को भेजे सैंपल
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद में कोरोना पीड़ित मरीज मिलने के बाद पिलखुवा में भी तीन संदिग्ध कोरोना के मरीज मिले हैं। तीनों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। तीनों संदिग्ध गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कारोबारी के नौकर के संपर्क में आए थे। इसके बाद से ही उनकी जांच की जा रही है।
ईरान से लौटे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक कारोबारी में दो मार्च को कोरोना के लक्षण पाए गए थे। डिवीजनल सर्विलांस यूनिट ने तीन मार्च को कारोबारी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। पांच मार्च को इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद इसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित मरीज से पूछताछ के आधार पर डीएसयू(डिवीजनल सर्विलांस यूनिट) को पता चला था कि वह तेहरान से लौटने के बाद कई लोगों के संपर्क में आ गया था। इसमें उसकी पत्नी और बेटा भी शामिल है। इसके अलावा यह अपनी दुकान के नौकर के संपर्क में भी आया था। नौकर हापुड़ का रहने वाला है। वहीं नौकर के संपर्क में पिलखुवा के भी तीन व्यक्ति आए हैं। इसके बाद ही तीनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को कंट्रोल करने वाली टीम के मंडल प्रभारी अशोक तालियान ने बताया कि कारोबारी के संपर्क में उसका नौकर आया था। वहीं नौकर के संपर्क में पिलखुवा के तीन लोग आए हैं। तीनों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें