फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार बकाएदारों पर होगी एफआईआर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
छह हजार बकाएदारों पर होगी एफआईआर, मचा हड़कंप
विज्ञापन

पिलखुवा। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले पिलखुवा डिवीजन के छह हजार बकाएदारों पर एफआईआर दर्ज होगी। अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। घरेलू और किसान आसान किश्त योजना के बाद भी बकाएदार बिल नहीं जमा कर रहे हैं। योजनाओं की तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। अब एफआईआर दर्ज कराने के निर्देशों के बाद बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने घरेलू और किसान आसान किश्त योजना लागू की हुई है। इसके तहत घरेलू व ट्यूबवेल उपभोक्ता अपने बकाए को आसान किश्तों में या फिर एक साथ जमा कर ब्याज में पूरी छूट ले सकते हैं। पिछले दो माह में उक्त योजना की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बकाएदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। पश्चिमांचल विद्युत खंड पिलखुवा के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों का कनेक्शन काटा जाए। बीस हजार से ऊपर के बकायेदार के खिलाफ आरसी जारी हो और 40 हजार से ऊपर के सभी बकायेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। बताया कि पिलखुवा डिवीजन में चालीस हजार से ऊपर के करीब छह हजार बकाएदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें