फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियों से दूध के पांच सैंपल भरे, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरियों से दूध के पांच सैंपल भरे, मचा हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डेयरियों को दूध की सप्लाई करने वाली गाड़ियों को रोककर दूध के सैंपल भरे। टीम ने जांच के लिए सभी नमूने लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम द्वारा गढ़मुक्तेश्वर नवीन मंडी स्थित असलम डेरी पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। इसके बाद रिजवान डेरी की गाड़ी व बदरखा स्थित रुस्तम डेयरी, अली वारिस की डेरी की गाड़ी और अमन डेयरी की गाड़ी से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। सभी पांच सैंपल जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए हैं। बताया कि डीएम के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें