फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर माँ, बेटे पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर फायरिंग, मां को लगी गोली
विज्ञापन

फोटो
धौलाना। आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एसडीएम कोर्ट से जमानत के बाद रिहा होकर घर पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने महिला और किशोर पर हमला एवं हवाई फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ जान गाली गलौज जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले रामकिशन के पुत्र शुभम और सुमित के साथ सतेंद्र पुत्र रामभूल व राजकुमार पुत्र सुभाष का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग करने की कार्रवाई करते हुए सतेंद्र व राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई की थी। दोनों की एसडीम कोर्ट से जमानत हो गई थी। सुबह करीब दस बजे सतेंद्र की भाभी पिंकी उपले थाप रही थी। इस दौरान उसका बेट ध्रुव भी मौजूद था। तभी गांव निवासी शुभम और सुमित पुत्र रामकिशन ने दो दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में गाली-गलौज कर सतेंद्र के भतीजे ध्रुव पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुमित ने तमंचे से फायर झोंक दिया। शुभम ने ध्रुव पर फायर झोंक दिया। बेटे को बचाने आई उसकी मां पिंकी को हाथ में गोली लगी है। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सतेंद्र पुत्र रामभूल लोगों को लेकर धौलाना पहुंचे और दोनों भाइयों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई महिला का उपचार कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें