फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से लौट रहे बाईक सवार भाईयों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो भाईयों को कैंटर ने कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाईयों को तेज गति से आ रहे टैंकर ने कुचल दिया। टैंकर चालक घटना को अंजाम देकर मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां पर बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव नारायणपुर निवासी सुखबीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अपने छोटे भाई संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर यूपीएसआईडीसी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों भाई देहरा रजवाहा से आगे मुर्गी दाना फैक्ट्री के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आए वाहन चालक ने दोनो भाईयों को कुचल दिया। इस दौरान चालक घटना को अंजाम देकर भाग गया। घायल संदीप में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से लहूलुहान सुखबीर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची धौलाना पुलिस में वाहन को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतक के भाई जयवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी, माता पिता, भाई - बहन को हर कोई ढांढस बंधाता दिखा। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें