फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग अलग हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी सलीम अपने मित्र इकबाल के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गाजियाबाद के कस्बा डासना जा रहा था। रास्ते में मोनाड कट के पास बाइक सवार दोनों युवकों को एक कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर समेत मौके से भाग गया। बाद में राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी घटना धौलाना रोड पर हुई। गुलावठी निवासी प्रवीन कुमार सोमवार को किसी काम से बाइक द्वारा पिलखुवा आया था। बताया जाता है कि कार्य समाप्त करने के बाद वापस घर जाते समय खेड़ा गेट के पास उसकी बाइक अचानक रपट कर गिर गई। बाइक गिरने से वह घायल हो गया। लोगों ने घायल को उठा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें