फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
पिलखुवा में कैंटर में भरे सीमेंट के कट्टे. - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
नकली सीमेंट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

पिलखुवा। नकली सिमेंट बनाने की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सिखैड़ा रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। मौैके से सिमेंट के खाली व भरे हुए बोरे बरामद किए गए। पुलिस ने गोदाम स्वामी सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है वहीं कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सिखैड़ा रोड़ स्थित एक बंद पड़े गोदाम में नकली सीमेंट बनाने का धंधा चल रहा है। आनन फानन में पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में सीमेंट के बोरे तथा दो सीमेंट की कंपनियों के खाली एवं भरे बोरे भी बरामद कि ए। पुलिस जब वहां पहुंची तो उस दौरान कैंटर खड़ा था। खाली कट्टों में सीमेंट भरकर कैंटर में लोड कराया जा रहा था। मौके से वजन करने के लिए कांटा, बाट तथा तराजू को कब्जे में लेकर गोदाम स्वामी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम विशाल कुमार यादव को दी। थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी गई हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई एसडीएम के स्तर से होगी। वहीं एसडीएम ने बताया कि गोदाम में भारी मात्रा में दो कंपनियों के सिमेंट से भरे बोरे बरामद किए गए हैं। कंपनी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि सिमेंट असली है या नकली। अग्रिम कार्रवाई भी उन्हीं के आने पर होगी। वहीं गोदाम स्वामी ने बताया कि उसके पास सीमेंट खरीदने और बेचने का लाइसेंस एवं जीएसटी नंबर है। सीमेंट की बोरी गाड़ी से उतारते समय फ ट जाने के कारण दूसरे कट्टों में भरवाया जा रहा था। नकली सीमेंट बनाने का आरोप सरासर झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें