फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा पुलिस ने 10 दिन बाद किया कास्मैटिक के सामान से भरे कैंटर लूट का खुलासा-

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर लूट का खुलासा, दो बदमाशों को भेजा जेल
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई कास्मेटिक के सामान से भरे कैंटर लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। जबकि चार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि गत 31 की रात्रि को कार सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर गांव दतेंड़ी के पास एक कंपनी के सामान से भरे कैंटर को लूट लिया था। पुलिस ने कैंटर मालिक की तहरीर पर छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भोवापुर के पास स्थित गोदाम के पास से मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला हरी व हाल पता आईजी शर्मा पेट्रोल पंप पिलखुवा हापुड़ निवासी राहुल और गौतमबुद्घनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव पियावली निवासी विकास उर्फ बिक्की को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा कारतूस व लूटा गया कैंटर व लूट में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि फरार चार बदमाश गांव बझैड़ा खुर्द निवासी सैंटी उर्फ भूपेंद्र, अंकित उर्फ मोटा, अनुभव सिंह उर्फ अन्नू व थाना जारचा के गांव पियावली निवासी नईम की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें