दुष्कर्म के बाद फंदा लगाकर युवती की हत्या
धौलाना। धौलाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने फंदा लगाकर युवती की हत्या कर दी। किशोरी के पिता का आरोप है कि पांच माह पूर्व छेड़छाड़ के मामले में जेल गए आरोपियों ने बाहर आकर घटना को अंजाम दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर ही है।
मृतका के पिता का कहना है कि गांव के तीन युवक बुद्धू, सोनू और रितिक के खिलाफ उसने पांच माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। दस दिन पूर्व उक्त तीनों युवक उसके घर आए थे और दर्ज मामले को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि तीनों ने उसे मामला वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को उनका परिवार मजदूरी के लिए गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।
कोट
थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर मामला की गहनता से जांच की जा रही है।
पांच माह पूर्व किशोरी के साथ की थी छेड़छाड़
- पांच माह पूर्व घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई किशोरी को मोहल्ले के दो लड़कों ने जबरन पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया था। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर युवकों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए छोड़ दिया था। मामले में किशोरी के पिता ने युवकों के परिजनों से शिकायत की थी। किशोरी ने जब आपबीती सुनाई तो पिता ने युवकों के परिजनों से शिकायत की इसपर युवकों के परिजनों द्वारा किशोरी के पिता के साथ अभद्रता करते हुए भुगत लेने की धमकी दी गई थी। मृतका के पिता ने उस समय गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवकों को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक जमानत पर छूटकर आए हैं।