फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप में फंसे छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हनी ट्रैप में फंसे छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। हापुड़ के एक कारोबारी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाले कथित पत्रकार व महिला साथी समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कारोबारी ने इस मामले में एसपी से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गत चार मई को उसे और उसके एक दोस्त को कथित पत्रकार ने कस्बा पिलखुवा के पबला रोड बनी एक कॉलोनी स्थित मकान में बुलाया था। उसी मकान में पहले से एक महिला मौजूद थी। आरोप है कि कथित पत्रकार के कहने पर उक्त दोनों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कथित पत्रकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और विडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि वीडियो देखकर पीड़ित ने अपने दोस्त को डूहरी पेट्रोल पंप के पास बुलाकर 90 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने उसके और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर जेब में रखे 27 सौ रुपये भी जबरन निकाल लिए। अब और रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। रुपये नहीं देने पर विडियो वायरल करने की धमकी दे रहे है। एसपी ने इस संबंध में पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश बालियान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला और एक कथित पत्रकार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गयी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें