फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बाईक सवार युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक की हत्या, हड़कंप
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी-सौलाना रजवाहा की पटरी पर दिन दहाड़े एक बाइक सवार युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। घटनास्थल से चांद की दूरी पर काम कर रहे किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से शराब की कांच की फूटी हुई बोतल बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के बाद विवाद होने पर आरोपियों ने बोतल तोड़कर उससे युवक की हत्या की है। इस दौरान पुलिस ने खून से लथपथ युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह व फारेंसिक टीन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिजन देर रात तक थाने पर मौजूद रहे।
समयपुर बादली निवासी स्वर्गीय धर्मपाल सिंह ग्राम ऊंचा अमीरपुर थाना जारचा जिला गौतम बुध नगर स्थित अपनी ससुराल में परिवार के साथ करीब 20 वर्ष से रह रहे थे। मृतक युवक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बीती रात उसकी बहन का बेटा श्याम सिंह पुत्र ओंकार निवासी धूम दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर उसके घर आया था। वह उसके बेटे संजय को खाने-पीने के उद्देश्य से लेकर चला गया। देर रात आकर दोनों सो गए। सुबह फिर श्याम सिंह उसके बेटे संजय को लेकर घर से निकल गया। दोपहर बाद श्याम सिंह ने अपनी बहन को फोन पर सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उसे और संजय को चोट आई है। इस दौरान श्याम की बहन ने एक्सीडेंट की खबर अपनी मौसी मुन्नी को दी। उधर दौलतपुर ढीकरी-सौलाना रजवाहा की पटरी पर मिले शव की जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक गांव ऊंचा अमीरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक की शिनाख्त उसकी मां मुन्नी ने अपने बेटे संजय के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीयर पीने के दौरान विवाद होने पर की हत्या
- पुलिस को घटनास्थल से बीयर की दो बोतलें, मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है। इसमें एक बीयर की बोतल टूटी हुई मिली है। पुलिस के अनुसार बीयर पीने के दौरान किसी बात पर विवाद होने पर बोतल तोड़कर उससे युवक की हत्या की गई होगी। इधर घटना के बाद से श्याम सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कोट
एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है और जल्दी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें