फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार साइड लगने से बाइक सवार हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार साइड लगने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे -9 स्थित डूहरी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के खोड़ा निवासी अतुल व रणधीर बाइक पर सवार होकर घर से अपनी रिश्तेदारी में गढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के डूहरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाईक में साइड मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे को देख आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें