फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मरे बच्चें की मौत के मामले में लोगों ने लगाया सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत मामले में भड़के लोग, सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

पिलखुवा। मुकीमपुर रोड स्थित दिनेश नगर में बीते 11 अगस्त को घर के बाहर खेलते समय एक बच्चे को करंट लग गया था। बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को बच्चे का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने मेंटीनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजन हापुड़ डीएम व एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझाकर किसी तरह उनका गुस्सा शांत कराया।
11 अगस्त की दोपहर को दिनेश नगर निवासी दीपक का सात वर्षीय बेटा केशव अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते वह खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन लिखा पढ़ी की कार्रवाई में समय लगने के चलते बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को बच्चे का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों संग स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भड़के लोगों ने मेंटीनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा मुकीमपुर रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खंभों को कवर नहीं किया गया है। खंभे जर्जर हालत में हैं। इसी के चलते बच्चे को करंट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों को समझाकर कराया शांत
- हंगामे की सूचना पर धौलाना एसडीएम विशाल यादव व क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने और लोगों को समझकर शांत कराया। इधर बच्चे की मौत के बाद उसकी मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोट
कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा लिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें