फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ कटवाकर बाग में जबरन रखवाया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ कटवाकर बाग में जबरन रखवाया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली निगम की मिलीभगत से पड़ोसी किसान ने दिव्यांग विधवा के बाग में खड़े आम के हरे भरे पेड़ कटवा दिए। वहीं जबरन लाइन निकालने के साथ ही बाग में ट्रांसफार्मर भी रख दिया। पीड़िता ने एसडीएम से जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद के जंगल में दिवंगत किसान जगबीर सिंह की दिव्यांग पत्नी ओमवती देवी का आम का बाग है, जिसमें खड़े आम के कई हरे भरे फलदार पेड़ों को पड़ौसी किसान ने बिजली निगम की मिलीभगत से कटवाकर अपने खेत के लिए लाइन खिंचवा दी। इतना ही नहीं बिजली निगम की मिलीभगत से हुई इस धांधलेबाजी के तहत दिव्यांग विधवा के बाग में ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया गया है, जिससे आर्थिक नुकसान होने के साथ ही दिव्यांग विधवा का मानसिक तौर पर खुला उत्पीड़न भी हुआ है। पीड़ित दिव्यांग विधवा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने जांच पड़ताल कराकर उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि दिव्यांग विधवा महिला की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कराई जाएगी, जिसमें विभागीय स्तर की कोई भी चूक अथवा मिलीभगत सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें