फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

धौलाना। गांव इकलैंडी में उधार न देने पर गांवा के कुछ युवकों ने दुकानदार रामकिशन की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में ले गए। जहां आईसीयू में भर्ती दुकानदार की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुकानदार के पुत्र की तहरीर पर गांव के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इकलैंडी देवासी दुकानदार रामकिशन का आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान गांव के राहुल, पिन्टू पुत्रगण रामपाल, कृष्ण, बेगराज राजीव पुत्र राम सिंह ,नरेश ,अतुल पुत्र रामेश्वर आए और उधार समान मांगने लगे। उधार देने से इनकार करने पर सभी युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट और अभद्रता की। उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है । दुकानदार के पुत्र जयभगवान के मुताबिक दबंग युवकों द्वारा आए दिन इस तरह की हरकतें होती रहती है पूर्व में भी पुलिस को दबंगों के व्यवहार को लेकर अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया जयभगवान की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ धारा 147, 506, 452, 308, 149 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें