फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला समिति को लेकर फिर गहराया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला समिति को लेकर फिर गहराया विवाद
विज्ञापन

हापुड़। श्री रामलीला समिति के मई माह में हुए चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है। इस चुनाव को अवैध करार देते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत गई है। शिकायतकर्ता ने चुनाव को फर्जी बताते हुए पुन: चुनाव कराने की मांग की है। वहीं, समिति के वरिष्ठ संरक्षक ने आरोपों को नकारा है। मामले में तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार के मौखिक आदेश पर चुनाव कराना बताया गया है।
समिति के पूर्व पदाधिकारी शिव कुमार गर्ग ने 26 जून 2019 को फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर मई माह में हुए श्री रामलीला समिति के चुनाव को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते वर्ष रामलीला का आयोजन नजदीक होने के कारण चुनाव नहीं हो सका था। आयोजन के बाद चुनाव जिलाधिकारी को कराना था। लेकिन जिलाधिकारी ने चुनाव कराने की आज तक कोई अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके मई माह में अवैध तरीके से चुनाव कराया गया और पूरी कमेटी का गठन भी कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि चुनाव को पुन: जिलाधिकारी के नेतृत्व में कराया जाना चाहिए। इस संबंध में रजिस्ट्रार ने आदेश भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ संरक्षक अनिल आजाद का कहना है रामलीला समिति के चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार के मौखिक निर्देश पर ही चुनाव प्रक्रिया कराकर सभी कागजात कार्यालय जमा कराये गए हैं। रामलीला आयोजन करीब है, ऐसे में कुछ लोग इसमें रुकावट पैदा करने के लिए विवाद को तूल देने का प्रयास रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें