फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस हजार में मार्कशीट, 20 हजार में डिग्री, केंद्र संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकडा गये फर्जी मार्कसीट बनाने वाले युवक से बरामद हुई मार्कसीट। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
दस हजार में मार्कशीट, 20 हजार में डिग्री, जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक जनसेवा केंद्र संचालक का गिरफ्तार किया है। उसके पास से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल (एनआइओएस) सहित विभिन्न संस्थानों की 105 फर्जी मार्कशीट और आठ फर्जी माइग्रेशन प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। आरोपी 10 हजार में मार्कशीट और 20 हजार में फर्जी डिग्री बनाकर देता था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी मार्कशीट बनाने का अवैध धंधा संचालित हो रहा है। मामले की जांच करने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त टीम ने बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला करीमनगर में एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान केंद्र संचालक प्रीत विहार निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 105 फर्जी मार्कशीट बरामद की हैं। यह मार्कशीट विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालय की हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से आठ फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी मिले हैं। पूछताछ करने पर पता लगा है कि फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए वह दस से 20 हजार रुपये तक की रकम लेता था और सेना भर्ती के समय उसका धंधा काफी अच्छा चलता है।
विज्ञापन

आरोपी के पास से मार्कशीट बनाने में प्रयुक्त होने वाले कंप्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, यूपीएस, फिंगर स्कैनर, प्रिंटर एपीएसओएन, प्रिंटर केनन, पेपर कटर, कार्ड कटर, लेमिनेशन मशीन, लेमिनेशन पाउच लिफाफे, रिम, लेमिनेशन फिल्म, पांच शैक्षिक संस्थानों की मुहर, एक इंकपैड, एक स्टेपलर पिन, कैंची, 5500 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य साथियों की पुलिस टीमों को तलाश है।

कोतवाली पुलिस द्वारा पकडा गया फर्जी मार्कसीट बनाने वाला युवक। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें