फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एमबीबीएस के छात्र की गिरफ्तारी के लिए एएसपी से मिले शिक्षक,

विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर ए एसपी से मिलने पहुंचे एसएसवी कालेज के शिक्षक। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एमबीबीएस के छात्र की गिरफ्तारी के लिए एएसपी से मिले शिक्षक
विज्ञापन

हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की पिटाई के मामले में छात्र की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में सोमवार को शिक्षक एसपी कार्यालय पहुंचे। एएसपी को ज्ञापन सौंपकर, गिरफ्तारी की मांग उठाई। एएसपी ने शिक्षकों को आश्वासन देकर वापस भेज दिया, आरोप है कि मेरठ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में पुलिस गई जरूर लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। शिक्षकों ने कार्रवाई नहीं होने पर परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
मूटा के महामंत्री डॉ. राहुल उज्जवल ने कहा कि कॉलेज के बाहर शिक्षक को पीटना गंभीर मामला है। इस तरह के माहौल में शिक्षकों के लिए नौकरी करना मुश्किल हो रहा है। मारपीट करने वाले छात्र को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है, ऐसे में असामाजिक तत्वों के मंसूबे बढ़ रहे हैं। शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में एएसपी ने छात्र की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बावजूद छात्र परीक्षा देने गया, पुलिस केंद्र से उसे बिना गिरफ्तार किए ही लौट आई। इस तरह की ढिलाई से अपराध पर लगाम नहीं लगेगा, बल्कि ऐसे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक इन परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
डॉ. सुदर्शन त्यागी ने कहा कि एसएसवी कॉलेज में अक्सर परीक्षाएं होती हैं। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए शिक्षक पूरी मेहनत करते हैं। लेकिन एनसीआर कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र द्वारा शिक्षक की पिटाई करना गंभीर मामला है। छात्र पर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. राहुल धामा, डॉ. जीके शर्मा, डॉ. जयप्रताप सिंह, डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. मानवेंद्र सिंह बघेल, डॉ. रेनू बाला, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. स्वागता बासु, डॉ. सीमा अग्रवाल, शशांक, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें