फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो ट्रेनिंग कर रहे मुबारिकपुर के फौजी की मौत

सार

कमांडो ट्रेनिंग कर रहे मुबारिकपुर के फौजी की मौत हापुड़।फिलहाल वह फतेहगढ़ में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे।सुमित का बुधवार को गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
कसुमित फौजी का फाइल फोटो - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमांडो ट्रेनिंग कर रहे मुबारिकपुर के फौजी की मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी सैनिक सुमित पटेल (27) की पैरा कमांडो ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेेगा, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

राजपाल सिंह के पुत्र सुमित पटेल 2014 में राजपूत रेजीमेंट में सिपाही के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह फतेहगढ़ में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 19 सितंबर को 20 किलोमीटर की बीस किलो वजन के साथ दौड़ थी। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल हेलीकाप्टर से लखनऊ सेना अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। उनकी शहादत का समाचार गांव में पहुंचते ही शोक व्याप्त हो गया। मृतक के दो भाई भी सेना में ही हैं। सुमित का बुधवार को गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वे अपने पीछे पत्नी दो साल की बेटी व छह माह के बेटे को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें