फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि लेने वाले 2903 आयकर दाताओं को नोटिस

सार

किसान सम्मान निधि लेने वाले 2903 आयकर दाताओं को नोटिस हापुड़।शासन के आदेश पर विभाग ने पहले मौखिक रूप से पैसा जमा करने के लिए कहा था, लेकिन अब आयकर दाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान सम्मान निधि लेने वाले 2903 आयकर दाताओं को नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 2903 आयकर दाताओं ने तथ्यों को छुपाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है। करीब चार किस्त उनके खातों में पहुंच चुकी हैं। शासन के आदेश पर विभाग ने पहले मौखिक रूप से पैसा जमा करने के लिए कहा था, लेकिन अब आयकर दाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन किसानों के खातों में 20 लाख से अधिक धनराशि पहुंच चुकी है, जिसे कृषि विभाग वसूलने की तैयारी कर रहा है।
योजना में किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो दो हजार रुपये दिए जाते हैं, पूरे साल में एक किसान को छह हजार रुपये मिलते हैं। शासन ने योजना की पात्रता में कई शर्तें लागू की। इसमें सरकारी सेवा में रहने वाले लोगों को योजना से बाहर रखा था, साथ ही आयकर देने वालों को भी अपात्र माना गया था। शुरूआत में किसानों ने घोषणा पत्र में गलत जानकारी भरकर योजना का लाभ लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लेकिन शासन से जब निगरानी हुई तो चार किस्तें जाने के बाद ऐसे किसानों को योजना से बाहर कर दिया गया। 20 लाख रुपये से ज्यादा पैसा इनके खातों में पहुंच चुका है। शासन ने ऐसे किसानों से रिकवरी के आदेश दिए थे, इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा 2903 आयकर दाताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है।
नोटिस के साथ ही मोबाइल पर भी किसानों से जल्द पैसा विभाग के खाते में जमा करने की अपील की जा रही है। कुछ ही किसानों ने पैसा जमा किया है, ऐसे में फिर से रिमाइंड नोटिस की तैयारी शुरू कर दी गई है।
खातों में जल्द पहुंचेगी 12वीं किस्त
दस किस्तों के बाद शासन ने योजना की पारदर्शिता को लेकर ई-केवाईसी की सुविधा किसानों को दी। अधिकांश किसान ई-केवाईसी करा चुके हैं, अब इन किसानों के खातों में 12वीं किस्त का पैसा भेजने की तैयारी की जा रही है।
भूलेख सत्यापन का काम 75 फीसदी पूरा
योजना में किसानों की पात्रता को परखने के लिए भूलेख सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। 75 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। कृषि विभाग के कर्मचारियों को खुद ही तहसील में दिनभर बैठकर डाटा फिडिंग का कार्य कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट -
आयकर देने वाले 2903 लोगों के खातों में सम्मान निधि की जो किस्तें पहुंची हैं, उनके रिकवरी के आदेश शासन से हुए हैं। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिए गए हैं, फोन के जरिए भी ऐसे लोगों से जल्द पैसा जमा करने की अपील की जा रही है। - डॉ. वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें