फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लंपी से दो और पशुओं की मौत, 28 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लंपी से दो और पशुओं की मौत, 28 संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लंपी से शुक्रवार को श्यामपुर जट्ट और सलारपुर में दो और पशुओं की मौत हो गई। मरने वाले पशुओं की संख्या अब छह हो गई है, वहीं 9 गांवों में 28 नए पशु संक्रमित मिले। जिनका उपचार शुरू कराया गया है, 167 गांवों में टीकाकरण पूरा कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की टीमों ने घर घर जाकर पशुपालकों को जागरूक किया।
लंपी संक्रमण तेजी से पशुओं को चपेट में ले रहा है। पशुपालन विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 40 गांवों का सर्वे किया। इस दौरान 28 पशु लंपी संक्रमित मिले, जबकि कई में लक्षण भी मिले जो पशु पहले से संक्रमित हैं उनकी निगरानी कराई गई। आठ से अधिक पशुओं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव श्यामपुर जट्ट और सलारपुर में दो पशुओं की मौत बीमारी के कारण हो गई। शुक्रवार को 4500 गोवंशों का टीकाकरण किया गया। अब 167 गांवों में 36100 गोवंशों को टीका लग चुका है। जिन गांवों में पशु संक्रमित हैं वहां बुखार और एंटीबायोटिक दवाएं बांटी गई।
विज्ञापन

जिले में लंपी की स्थिति-
प्रभावित गांव----100
संक्रमित पशु----396
एक्टिव पशु-----225
स्वस्थ पशु------166
टीकाकरण----36100
बीमार पशुओं का चल रहा उपचार-
लंपी संक्रमित पशुओं का उपचार किया जा रहा है, छह पशुओं की मौत लंपी के कारण हुई है। टीकाकरण को रफ्तार दी जा रही है, पशुपालक सहयोग करें। - डॉ.प्रमोद कुमार, सीवीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें