फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024 के लिए जुट जाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2024 के लिए जुट जाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
तीनों विधानसभा सीटों में जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्यों को करते हुए राष्ट्र को एक बार फिर वर्ष 2024 में फिर मजबूत सरकार देने का संकल्प लें। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया, नरेश तोमर, डॉ. शिवकुमार, पिंकी त्यागी, कविता बाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्दी घाटी का रंग फीका नहीं पड़ना चाहिए
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया। इस दौरान वह मंद आवाज में बोले रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि हल्दी घाटी का रंग फीका नहीं पड़ना चाहिए। परिचय बुलंद आवाज में होना चाहिए। उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान की मूछों की भी उन्होंने तारीफ की।
-----
धौलाना विधायक ने सौंपा ज्ञापन
धौलाना विधानसभा क्षेत्र विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने सीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने जिला न्यायालय का निर्माण, जिला परिसीमन और सीमा विस्तार कराने, जिले में रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के लिए अधिकृत भूमि का निस्तारण कराने, जिले में पुलिस लाइन का निर्माण कराने व जिला अस्पताल हापुड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लेखपालों के खिलाफ दिया ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के जिला राजस्व प्रमुख शिवराज त्यागी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एलआईयू को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जिले के भ्रष्ट लेखपालों को चिन्हित कर उनकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें