फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखन की हत्या के लिए 12 लाख की दी थी सुपारी

विज्ञापन
हापुड़। पुलिस द्वारा पकड़े गए लखन की हत्या करने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
लखन की हत्या के लिए 12 लाख की दी थी सुपारी
विज्ञापन

हापुड़। कचहरी गेट पर लखन हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला में वर्ष 2019 में हुई फरीदाबाद के गांव अनंगपुर के रहने वाले सुधीर की हत्या का बदला लेने के लिए मृतक के भाई सतेंद्र उर्फ भोलू ने ही अपने मामा के बेटे सुनील के साथ मिलकर हत्या की पटकथा लिखी। 12 लाख रुपये हत्या की सुपारी दी गई थी, इसमें ढाई लाख रुपये एडवांस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, बाइक और एक कार बरामद की है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित नीमका जेल से हिस्ट्रीशीटर लखन को हरियाणा पुलिस यहां पुलिस वैन से जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिस वैन से उतरते ही लखन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान हरियाणा पुलिस ा एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लखन हत्याकांड में मृतक के भाई की ओर से आठ नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई। शनिवार रात एसएचओ सदर संजय पांडेय और एसओजी प्रभारी विनोद पांडेय को सूचना मिली कि लखन हत्याकांड के आरोपित दिल्ली रोड स्थित एक स्थान कार में सवार हैं और फरार होने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जिला फरीदाबाद के गांव अनंगपुर के रहने वाले सचिन उर्फ सच्चे, फरीदाबाद के गांव बुढ़ाना थाना खेड़ी पुल के रहने वाले मनीष चंदेला उर्फ मन्ना, अनंगपुर के रहने वाले सतेंद्र उर्फ भोलू, और अमित उर्फ काले उर्फ ऐम्मी हैं।
शूटरों से कराई गई थी हत्या
एक आरोपी सुनील ग्रेटर नोएडा के जिला एवं सत्र न्यायालय में घटना के दिन ही आत्मसमर्पण कर चुका है। उन्होंने बताया कि लखन की हत्या शूटरों से कराई गई थी। हत्या की सुपारी 12 लाख रुपये दी जानी थी, इसमें ढाई लाख एडवांस सुपारी दे भी दी गई थी।
विज्ञापन

सचिन को पता थी गलियां, बाइक से भागने में दिया सहयोग
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि लखन की हत्या के लिए सचिन उर्फ सच्चे घटना के दिन शहर में मौजूद था। वह शूटरों के साथ मौके पर आया और रघुवीर गंज में पल्सर बाइक पर बैठा रहा। सचिन को हापुड़ की गलियों की पूरी जानकारी थी, जब शूटरों ने लखन की हत्या की और फरार हुए तो सचिन ही बाइक चला रहा था।
आरोपियों से बरामद हुआ सामान
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, तीन तमंचे, 11 कारतूस, पल्सर बाइक और ब्रेजा कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें