फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति में गिरफ्तार भाजपा नेता को लेकर लौटी मेघालय पुलिस

विज्ञापन
हापुड़ में गिरफ्तार हुये भाजपा नेता को ले जाती मेघालय पुलिस । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति में गिरफ्तार भाजपा नेता को लेकर लौटी मेघालय पुलिस
विज्ञापन

हापुड़। वेश्यावृत्ति मामले में वांछित मेघालय के भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू को बुधवार को अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद मेघालय पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई। रिंपू को हापुड़ पुलिस ने बुधवार शाम छिजारसी टोल प्लाजा के पास से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह कार से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाई प्रोफाइल इस मामले को लेकर दिन भर हापुड़ की पुलिस सक्रिय रही।
मेघालय के भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में स्थित फार्म हाउस पर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस ने यहां से छह बच्चों को एक केबिन से बरामद करते हुए 73 लोगों की गिरफ्तारी की थी। मंगलवार रात हापुड़ पुलिस को सूचना मिली कि बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से पिलखुवा की तरफ आ रहा है। सर्विलांस टीम से मिले इनपुट के आधार पर एसओजी की टीम ने बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू को छिजारसी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सूचना के बाद रात ही मेघालय पुलिस कार से हापुड़ रवाना हो गई थी और दोपहर के समय हापुड़ पहुंची। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि नौ सदस्यीय मेघालय पुलिस की टीम हापुड़ पहुंची। शाम करीब चार बजे स्थानीय पुलिस के साथ आोपी को हापुड़ कचहरी पहुंचाया गया। जहां उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश द्वारा ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने के बाद करीब पांच बजे पुलिस टीम भाजपा नेता को मेघालय के लिए रवाना हो गई।
देश भर में चर्चित है मामला
देशभर में चर्चाओं में रहे इस मामले में मेघालय की पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया था। शुक्रवार देर रात बर्नार्ड एन मराक के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारा था। बताया जाता है यहां एक गंदे से केबिन में छह बच्चे बंद थे। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि यहां एक वेश्यालय संचालित होता था। बर्नार्ड एन मारक गारो हिल ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल का एक निर्वाचित सदस्य है। इस मामले को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार की किरकिरी के बाद उसकी गिरफ्तारी पर काफी दबाव था। मंगलवार को मेघालय की टीम सर्विलांस के माध्यम से आरोपी पर नजर बनाए हुए थी। हापुड़ के आसपास उसकी लोकेशन मिलने के बाद स्थानीय पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो वह दिल्ली छिपने के उद्देश्य से जा रहा था। यहां उसका कोई इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

मौके से बरामद हुआ था आपत्ति जनक सामान
इस छापेमारी में 27 वाहन, 30 हजार नकद, 500 पैकेट कंडोम और 400 शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। रेस्क्यू कराए गए बच्चों ने पुलिस को आपबीती बताई थी। इस फार्महाउस में 30 छोटे कमरे थे। जहां शराब के नशे में लोग पार्टी करते पाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें