चार गांवों में ओवरहेड टैंक के लिए मिले 10.51 करोड़
हापुड़। हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत जिले के चार गांवों में 10.51 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। लखनऊ में आयोजित विभाग की बैठक में जिले से भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद धनराशि को जारी किया गया है। गांवों के हजारों लोगों को अब शुद्ध पानी मिलेगा।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। योजना के तहत हाल ही में जिला पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें इन चार गांवों में और ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। प्रस्ताव पास होनेे के बाद बजट जारी कर दिया गया है।
जल निगम ने इससे पहले जिले के करीब 200 गांवों का चयन किया था। जिनमें से कई में निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुल मिलाकर वर्ष 2024 तक सभी गांवों में निर्माण कार्य पूरा किया जाने का लक्ष्य दिया गया है।
शासन ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिले में करीब 250 करोड़ की इस परियोजना के तहत ओवरहेड टैंकों के निर्माण कराए जा रहे हैं। करीब सौ से अधिक गांवों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही और गांवों में भी ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हो जाएगा। दरअसल, वर्ष 2024 तक जिले के हर घर को नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य है। अब शासन ने इस कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कोट-
शासन की ओर से जारी बजट के बाद जिले के चारों गांवों एलसी इंफ्रा कंपनी इनका निर्माण करेगी। प्रत्येक ब्लॉक का एक एक गांव चिन्हित किया गया है। - विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
इन गांवों में होगा निर्माण
ब्लॉक गांव
धौलाना नरेना
सिंभावली नंगला बाद
हापुड़ नेकनामपुर फुलड़ी
गढ़ नेकनामपुर नानई
--