फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 22276 कार्ड निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 22276 कार्ड निरस्त
विज्ञापन

हापुड़। आयुष्मान भारत योजना में पात्रों के नाम से फर्जी कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य सेवाओं में सेंधमारी का प्रयास कर रहे 22276 कार्डों को निरस्त किया गया है। इनमें अधिकांश कार्ड जन सेवा केंद्रों से ही बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार से मिली 59234 परिवारों की सूची से मिलान के बाद यह कार्रवाई की है। इन कार्ड धारकों को फिलहाल किसी अस्पताल में उपचार भी नहीं मिला है।
वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू हुई थी। पुरानी जनगणना के अनुसार ही हापुड़ के 59234 परिवारों को योजना में शामिल किया गया था। पूरे परिवार के गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे। केंद्र से आई सूची में स्थानीय स्तर पर कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकता है। लेकिन जन सुविधा केंद्रों से पात्रों के नाम से अन्य लोगों के कार्ड बना दिए गए।
विज्ञापन

लेकिन माता पिता या पता गलत हो गया, गोल्डन कार्ड बनाने से पहले जब इनकी स्क्रीनिंग की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया। आनन फानन में सभी 22276 कार्ड निरस्त कर दिए गए। अब गोल्डन कार्डों का सत्यापन भी शुरू कराया गया है, ताकि पात्रों के स्थान पर कोई अन्य अपना नाम न जुड़वा सके।
इस तरह हो रहा फर्जीवाड़े का प्रयास
* पात्र के नाम से जन सेवा केंद्र पर जाकर कार्ड जारी कराना।
* किसी पात्र का गोल्डन कार्ड लेकर अस्पताल में जाना।
* आयुष मित्रों को प्रलोभन देकर नाम शामिल करने का दबाव बनाना।
* आईडी की छायाप्रति में बदलाव कराकर फर्जीवाड़े का प्रयास।
पात्रों ने भी दर्ज करायी थी शिकायत
योजना के पात्रों के घर प्रधानमंत्री की पाती पहुंची थी, इससे स्पष्ट हो गया था कि जिनके घर पाती पहुंची है वह योजना में पात्र हैं। लेकिन जब वह कार्ड बनवाने गए तो पता चला उनके नाम पर कार्ड पहले से ही बना दिया गया है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में दर्ज कराई, जिसके बाद गलत कार्ड निरस्त किए गए।
50.10 फीसदी बने हैं गोल्डन कार्ड, प्रदेश में चौथा स्थान
स्वास्थ्य विभाग को जिले के 260555 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 130558 (50.10 फीसदी) कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश में जिले की चौथी रैंक हैं जबकि मंडल स्तर पर हापुड़ को दूसरे पायदान पर रखा गया है।
अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए अभियान शुरू
जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 32296 हैं, इन लोगों के कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अब सिर्फ इस वर्ग में 12880 लोग ही वंचित हैं, जिनके लिए विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
पैनल में शामिल हैं ये अस्पताल
*सरस्वती मेडिकल, जीएस मेडिकल, रामा मेडिकल, देव नंदिनी अस्पताल, प्रयाग हॉस्पिटल, मधु नर्सिंग होम, दीप हॉस्पिटल, आयुष्मान अस्पताल, श्री सिद्धि विनायक अस्पताल।
विज्ञापन

योजना में शामिल पात्रों की स्थिति
प्रधानमंत्री जन आरोग्य---252000
मुख्यमंत्री जन आरोग्य-----506
श्रम आरोग्य-----------8000
अंत्योदय-------------32296
कोट-
योजना में शामिल पात्रों के ही गोल्डन कार्ड बनेंगे। इन्हीं लोगों को योजना के तहत उपचार भी दिलाया जाएगा। गलत तरीके से योजना में शामिल होने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हजारों की संख्या में गलत कार्ड निरस्त किए गए हैं। - डॉ.केपी सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें