फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के शातिर को थाना देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कब्जे से दस हजार रुपये, सोने के चार जोड़ी टाप्स, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि 14 फरवरी को थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर निवासी नीरज की पुत्री वैष्णवी हापुड़ जाने के लिए घर से निकली थी। पक्की चौकी मोरपुर के पास खड़ी होकर वह सवारी आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कार में लिफ्ट देने के बहाने कुछ बदमाशों ने उसे कार में बिठा लिया था। आरोपियों ने उसके बैग से दस हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए थे। मंगलवार रात थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय को सूचना मिली कि बावरिया गिरोह का सरगना लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में ततारपुर चौराहा के पास खड़ा है। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सुखपाल उर्फ मुकेश उर्फ गोपाल उर्फ नेताजी उर्फ रामभूल है। वह अलग अलग स्थानों पर नाम बदलकर रहता था। फिलहाल वह परिवार के साथ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के निकट मोहल्ला जोगीपुरा में रह रहा है। पूछताछ के दौरान उसने साथियों के साथ वैष्णवी से चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल की है। उसके खिलाफ हापुड़ समेत जिला मेरठ और गाजियाबाद में करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें