बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा युवक
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को युवक बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा। लेकिन पंप कर्मियों ने उसे बाइक ही साथ लाने की बात कह वापस भेज दिया।
खुले में डीजल, पेट्रोल देने पर पाबंदी है। हाल ही में डीएम ने एक पेट्रोल पंप को सील भी कराया है। जिसके बाद से कोई पेट्रोल पंप कर्मी खुले में तेल नहीं दे रहा है। बाबूगढ़ स्थित महेंद्र मोटर पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक युवक बाइक की टंकी लेकर ही पंप पर पहुंच गया। वहां युवक ने बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाने की बात कही, लेकिन प्रशासन के आदेश के चलते पंप कर्मियों ने युवक को वापस लौटा दिया। उसे तेल नहीं दिया गया।