फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए आई जांच टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए आई जांच टीम से अभद्रता
विज्ञापन

धौलाना। पावर कारपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान के दौरान गांव करनपुर जट्ट में विद्युत विभाग की टीम के साथ एक ग्रामीण ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुंदर लाल ने इस संबंध में थाना धौलाना में तहरीर देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर गांवों में बकाया वसूली हेतु अभियान व बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम गांव करनपुर जट्ट पहुंची। उनके नेतृत्व में अशोक कुमार, मोहम्मद शकील, अमित राणा, कुलदीप राणा की टीम ने करणपुर जट्ट निवासी एक व्यक्ति के यहां छापा मारा। टीम ने उपभोक्ता को मीटर से पहले तार कट करके चोरी करने के संबंध में पकड़ा और पूछताछ की तो वह गाली गलौज पर उतर आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर शौकीन ने भुगत लेने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें