फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर रोड पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रोड पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग भी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड निवासी सलीम और रफीक पक्ष के लोगों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के एक दूसरे पर फायरिंग भी कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह मौके पर पहुंच गए और लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को तितरबितर कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें