फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू सिंह राही का हापुड़ से बलिया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकू सिंह राही का हापुड़ से बलिया तबादला
विज्ञापन

हापुड़। माफिया की सात गोलियां खाकर भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 638वीं रैंक पाने वाले पीसीएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तबादला बलिया कर दिया गया है। हापुड़ में राजकीय आईएएस - पीसीएस कोचिंग सेंटर के केंद्र प्रभारी के पद पर तैनात राही ने आशंका जाहिर की है कि कि सेंटर के मेस संचालक के खिलाफ शिकायत करने पर उनका तबादला हुआ है। एक आईपीएस और समाज कल्याण के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर शिकायत लेने का दबाव बनाते हुए निलंबन की धमकी दी थी। श्रावस्ती से लेकर ललितपुर और झांसी तक मेस माफिया का वर्चस्व है। जो अफसर इनकी शिकायत करता है, उसका तबादला हो जाता है।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को समाज कल्याण के निदेशक को पत्र लिखकर मेस माफिया की शिकायत कर चुके हैं। झांसी के समाज कल्याण अधिकारी रहे शिव कुमार का तबादला हो चुका है। इन माफिया की समाज कल्याण विभाग में साठगांठ की जानकारी समीक्षा बैठक में विभाग के मंत्री को भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

हापुड़ के प्रकरण पर उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2021 में जैम पोर्टल के माध्यम से मेस का ठेका समृद्धि ग्रीन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। मेस संचालक ने मेन्यू के अनुसार छात्र छात्राओं को खाना नहीं दिया। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें कमीशन देने का प्रलोभन भी दिया गया। उन्होंने जैम पोर्टल पर अक्तूबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच फर्म की चार शिकायतें की थी। इस दौरान फर्म ने कोचिंग सेंटर में भोजन नहीं दिया।
नियम है कि जैम पोर्टल पर कोई भी संस्था अगर एक माह के लिए निलंबित हो गई तो कहीं भी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकती। ऐसे में उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव आने लगा। लखनऊ स्तर से अधिकारियों मौखिक रूप से मेस के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए कहा। रिंकू सिंह राही का आरोप है कि अधिकारियों ने फोन पर उन्हें निलंबन और स्थानांतरण की धमकी भी दी। रिंकू ने आशंका व्यक्त की है कि इस प्रकरण के कारण ही उनका स्थानांतरण किया गया है। कोचिंग सेंटर में छात्रों की 12 जून को परीक्षा है। इसे देखते हुए उन्होंने निदेशक समाज कल्याण विभाग को प्रार्थना पत्र भेजकर तब तक स्थानांतरण रोकने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हुआ था हमला
मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण कल्याण अधिकारी रहते हुए विभाग में भ्रष्टाचार उजागर करने पर 2009 में राही को सात गोलियां मारी गई थीं। उस जानलेवा हमले में किसी तरह उनकी जान तो बच गई लेकिन एक आंख की रोशनी जा चुकी है। चेहरा भी खराब हो चुका है। वर्तमान में हापुड़ में निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर के केंद्र के प्रभारी के तौर पर रिंकू सिंह राही की तैनाती है। हाल ही में आए यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में उन्होंने 683वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें