फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नियमित होंगे अल्ट्रासाउंड, पांच चिकित्सकों की बनी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में नियमित होंगे अल्ट्रासाउंड, पांच चिकित्सकों की बनी कमेटी
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थिात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब नियमित अल्ट्रासाउंड होंगे। बिन वजह बाहर के पर्चे लाकर मरीज भीड़ नहीं बढ़ाएंगे। सीएचसी अधीक्षक ने पांच चिकित्सकों की कमेटी बना दी है, जो अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लेंगे। इन पांचों के पर्चे पर हस्ताक्षर के बाद ही अल्ट्रासाउंड किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन है, इस मशीन पर इतना लोड है कि कई दिन की आगामी तिथि मरीजों को दी गई हैं। इसका मुख्य कारण बाहर से आए मरीजों का अल्ट्रासाउंड होना है। कई बार अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर अस्पताल में हंगामा भी होता है। इन समस्याओं को देखते हुए अब सीएचसी में चिकित्सकों की एक कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

मरीज को सबसे पहले एक रुपये का पर्चा बनवाना होगा, इसके बाद ओपीडी में दिखाने पर चिकित्सक यदि अल्ट्रासाउंड की जरूरत समझेंगे तो कमेटी के समक्ष इसे रखा जाएगा। पांचों चिकित्सक एक साथ मिलकर अल्ट्रासाउंड की जरूरत को देखेंगे, यदि जरूरी हुआ तो पर्चे पर पांचों हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद ही अल्ट्रासाउंड की अनुमति दी जाएगी।
कमेटी में इन चिकित्सकों को किया शामिल
अल्ट्रासाउंड के लिए बनी पांच सदस्य कमेटी में डॉ.अशरफ, डॉ.राजेंद्र गुप्ता, डॉ.महेश, डॉ.दीप्ति मलिक, डॉ.प्रवीण गुप्ता को शामिल किया गया है। इन पांचों की अनुमति के बाद ही अल्ट्रासाउंड होगा।
गंभीर मरीजों को किया जाएगा भर्ती
गंभीर रूप से बीमार मरीज को पहले आपातकाल वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। यहां से इन चिकित्सकों की कमेटी मरीज का पर्चा तैयार करेंगी। इन मरीजों का सीधे ही अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट -
अस्पताल में कमेटी द्वारा बनाए जाने वाले पर्चे पर उसी दिन अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इसमें विलंब नहीं होगा, मैं खुद भी इसकी समीक्षा करूंगा। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें