फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों का आतंक : डेढ़ साल में लगाया 2.16 करोड़ का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों का आतंक - डेढ़ साल में लगाया 2.16 करोड़ का चूना
विज्ञापन

हापुड़। साइबर ठगों का जाल जिले में फैलता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई इन शातिरों की ठगी का शिकार हो रहा है। लिंक भेजकर, एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर व विभिन्न तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाया जा रहा है। पिछले करीब डेढ़ साल में साइबर ठगों ने 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि ठगी की है। हालांकि पुलिस ने कुछ मामलों में लोगों के रुपये भी वापस दिलवाए हैं। पुलिस के प्रयास के बाद ठगी के शिकार लोगों को 21.08 लाख रुपये लौटाए गए हैं।
बाहरी राज्यों के लोग बना रहे लोगों को शिकार
साइबर ठगों का नेटवर्क काफी बड़ा है। समस्या यह है कि दूर दराज के राज्यों में बैठे साइबर ठग वहीं से बैठे-बैठे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अभी तक पुलिस की जांच में दक्षिण भारत के राज्यों में बैठे लोग यहां के लोगों को चूना लगा रहे हैं। जबकि कुछ मामलों में यहां के बैंकों से डाटा चुराकर लोगों को अपना शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस दे रही चेतावनी, लोग नहीं हो रहे जागरूक
पुलिस अधिकारी लगातार ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग इस मामले में समझने को तैयार नहीं है। ऐेसे में लोग ये एहतियात बरत सकते हैं।
- फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें
- ऑनलाइन खरीदारी या सामान बेचते समय संबंधित पार्टी पर तत्काल विश्वास न करें
- फोन कॉल पर साइबर ठगों की ओर से स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताते पर पुष्टि कर लें
- ऑनलाइन खरीददारी करते वक्त किसी भी दशा में अग्रिम भुगतान न करें
- किसी से भी बैंक संबंधी ब्योरा साझा न करें। कोई भी बैंक फोन कर आपकी बैंकिंग डिटेल नहीं मांगता
- सामान के भौतिक सत्यापन के बाद विक्रेता-क्रेता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भुगतान करें
कोट-
साइबर ठगी के मामलों को पुलिस लगातार गंभीरता से ले रही है। ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे में ठगी के रुपयों को वापस कराने में आसानी होती है। पुलिस द्वारा किए जा रहे जागरूकता के नियमों का पालन करें।- दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन

पुलिस लौटा चुकी है करीब 21 लाख रुपये -
साइबर ठगी के मामलों में ठगी के बाद तुरंत यदि सूचना साइबर सेल को भेज दी जाए। तो रुपये वापस दिलाने में सहायता मिल सकेगी। एसपी ने बताया कि ऐसे मामलों में धनराशि लौटाई गई है। वर्ष 2021 की बात करें तो साइबर ठगों ने लोगों के बैंक खातों से करीब 1.25 करोड़ रुपये साफ कर दिए थे। पुलिस ने 16.35 लाख रुपये पुलिस ने वापस कराए थे। वर्ष 2022 अप्रैल माह तक लोगों से करीब 90 लाख रुपयों की आनलाइन ठगी हुई। इस रकम में से पुलिस ने जनवरी में तीन, फरवरी में 5.65 , मार्च में 10 अप्रैल में 2.42 लाख रुपये वापस कराए हैं। वर्ष 2022 जनवरी के प्रथम सप्ताह में पिलखुवा क्षेत्र निवासी समीर हुसैन से पांच लाख रुपये की आनलाइन ठगी हुई थी। मामले में पुलिस न एक सप्ताह के अंदर पीड़ित के 4.91 लाख रुपये वापस करा दिए थे। वर्ष 2020 में एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही संतोष के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये साफ कर दिए थे। मामले में पुलिस ने तीन दिन में ही ठगी की पूरी रकम सिपाही को वापस लौटाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें