फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ की गिरफ्तारी और जेई के निलंबन के लिए सपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एसएसओ की गिरफ्तारी और जेई के निलंबन के लिए सपाइयों का हंगामा
विज्ञापन

हपुड़। दत्तियाना बिजलीघर से जुड़े गांव मतनौरा में करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एसएसओ की गिरफ्तारी और जेई के निलंबन की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि दत्तियाना बिजलीघर पर तैनात एसएसओ शराब पीकर काम करता है, कई साल से वह यहीं जमा है, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। मतनौरा निवासी लाइनमैन श्रीराम ने शटडाउन लेकर ही अपने बेटे अमन को फॉल्ट ठीक करने के लिए हाईटेंशन लाइन पर चढ़ाया था। एसएसओ ने जान बूझकर तीन बार ट्रिपिंग की, जिसमें अमन बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजलीघर के अवर अभियंता भी इस हादसे में उतने ही दोषी है। जेई की लापरवाही से ही ऐसे कर्मचारियों को बिजलीघर पर रखा गया है। अमन की मौत से परिवार आर्थिक संकट में डूब गया है, उसके पिता पहले से ही चलने फिरने में असमर्थ है।
सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर हंगामा कर, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, मृतक के पिता घायल श्रीराम को आर्थिक मदद के लिए 25 लाख का मुआवजा, जेई समेत लापरवाही अधिकारियों का निलंबन की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में किशन तोमरर, पुरुषोत्तम वर्मा, अफजाल चौधरी, मुन्नी यादव, शालू, दिनेश तोमर, श्याम सुंदर भुर्जी, जहीर, रिंकू चौधरी, अंकित भड़ाना, आदेश गोस्वामी, इकबाल गाजी, कासिम गाजी, फिरोज मलिक, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें