महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को एक माह तक बंधक बनाकर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी पर पीड़िता चुप रही। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है, जबकि वह खेतीबाड़ी का काम करती है। सात मार्च को हापुड़ जाने के लिए घर से निकली थी। गांव के निकट वाहन स्टैंड के पास उसे गांव निवासी दो लोग मिले। दोनों ने उसे हापुड़ छोड़ने की बात कहते हुए मिनी ट्रक में बैठा लिया। आरोप है कि धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर उन्होंने उसे बेहोश कर दिया और कस्बा बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
होश में आने पर उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक माह तक उसके बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दस मई को पीड़ता इनके चंगुल से बचकर अपने मायके पहुंचे। अब मामले में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले में इंतजार और सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सईद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।