फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर दमका बाजार, पांच करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर दमका बाजार, पांच करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

हापुड़। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर शहर का सराफा बाजार भी दमक उठा। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में चहल पहल रही। अनुमान के मुताबिक मंगलवार को सराफा बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। वहीं, अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर वैवाहिक कार्यक्रम भी हुए।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया का दिन अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर शहर के सराफा बाजार की दुकानों में खरीददारी की भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, पुराना बाजार, कसेरठ बाजार में लोग सोना-चांदी खरीदने आए।
विज्ञापन

देर शाम तक दुकानों में लोग खरीदारी करते रहे। सराफा एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष लोकेश कुमार रोहतगी ने बताया कि पूरे शहर में मंगलवार को करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। हालांकि गत वर्षों के मुकाबले कारोबार कम रहा। खरीदारी करने पहुंची श्रीनगर निवासी सरोज ने बताया कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना शुभ होता है। हमने सोने की चेन व टॉप्स की खरीदारी की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश कुमार पोखरियाल ने बताया कि अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होता है, जिसमें विवाह किए जाते हैं। मंगलवार को शहर में सैकड़ों की संख्या में शादियां हुईं। जिले के 400 से अधिक बैंक्वेट हाल लगभग भरे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें